देश

Air Pollution: दिल्ली में GRAP IV लागू, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम , प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध

Air Pollution: राजधानी दिल्ली में इन दिनों सांस लेना मतलब मौत को दावत देना है. दिल्ली NCR की हवा न सिर्फ खराब है बल्कि जहरीली हो चुकी है. अभी ठंड ठीक से आई भी नहीं और राजधानी गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है. शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई लेवल 504 तक पहुंच गया. यहां तक कि आनंद विहार इलाके में AQI लेवल 865 दर्ज किया गया. दिल्ली में खतरनाक जहरीली हवा को देखते हुए ग्रैप 3 भी लागू किया गया था. लेकिन उससे भी बात नहीं बनी.

खतरनाक वायु प्रदूषण का शिकार दिल्ली

पिछले दो दिनों में जिस खतरनाक वायु प्रदूषण का दिल्ली शिकार हुई है, उसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के तहत सभी कार्रवाइयों के अलावा, पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण IV को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: World Cup 2023, IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने जड़ा वर्ल्ड कप का दूसरा शतक, स्कोर- 309-5

दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद

GRAP के चरण-IV के अनुसार 8-सूत्री कार्य योजना आज से पूरे NCR में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस 8-सूत्रीय कार्य योजना में चरण शामिल हैं: दिल्ली में ट्रक यातायात का प्रवेश बंद करें (आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले व आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी एलएनजी व सीएनजी व इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर). आवश्यक वस्तुओं को ले जाने और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को छोड़कर, दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन पर रोक रहेगी. वहीं, सरकारी कंपनी के 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना को लागू करने के लिए सोमवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. प्रदूषण नियंत्रण निकाय ने पहले ही गैर-आवश्यक निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की विशिष्ट श्रेणियों पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं दिल्ली सरकार ने छोटे बच्चों को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक प्रदूषण के स्तर से बचाने के उद्देश्य से सभी प्राथमिक स्कूलों को दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago