राहुल ठाकुर
Greater Noida: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी की गाड़ियां कम दाम पर खरीदकर दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो, ब्रेजा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट तमंचा कारतूस भी बरामद किया है.
पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग वाहन चोर गिरोह के सदस्यों मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मूल्ला, इंद्रजीत, सलाउद्दीन उर्फ अकबर अली और मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं, जो इन्होंने गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी की थी और बेचने के लिए नोएडा आए थे.
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रवीण त्यागी को चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ कोतवाली बीटा-2 इलाके में स्थित डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया था. प्रवीण त्यागी से हुई पूछताछ के आधार पर कोतवाली बीटा पुलिस ने 10 अप्रैल को मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ पकड़ा. सरफराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने साथी फरमान और इमरान के साथ मिलकर गुरूग्राम हरियाणा से चोरी की थी और वह चोरी की कार गाड़ी अपने साथियों को बेचने आया था.
एडिशनल डीसीपी के अनुसार, सरफराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने और इमरान के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा से कई लग्जरी गाड़ियां चोरी की है और उन चोरी को बेचने के लिए हारून, सलाउद्दीन, इंद्रजीत को अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया है. पुलिस टीम सरफराज और स्कॉर्पियो के साथ जब अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंची तो मेट्रो स्टेशन नीचे एक ब्रेजा गाड़ी में हारुन, सलाउद्दीन और इंद्रजीत खड़े मिले. पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी ब्रेजा बरामद कर ली. सरफराज ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी थाना सिविल लाइन गुरुग्राम से, स्कॉर्पियो गाड़ी सेक्टर 9 थाना गुरुग्राम से और ब्रेजा गाड़ी को अप्रैल को दिल्ली से चोरी किया गया था. गाड़ियों के संबंध में संबंधित थानों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है.
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो गाड़ियों को चोरी और चोरी की गई गाड़ियों को कम दामों में खरीद कर दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं. ये लोग पुलिस से बचाने के लिए उन पर नंबर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं. सरफराज एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और मेरठ के नौचंदी और अमरोहा से जेल जा चुका है. पुलिस इस गैंग के फरार चल रहे दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…