खेल

RCB vs LSG: आंसू बहे, खुशियां छिनी…हिटविकेट, मांकडिंग और कार्तिक की गलती … RCB फैंस का टूटा दिल

RCB vs LSG, IPL 2023: आईपीएल में कई टीमें और उन सबकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. मगर एक टीम ऐसी है जिसका उसके फैंस से एक मजबूत रिश्ता है. क्योंकि 15 साल का इंतजार कोई यूं ही नहीं कर सकता. जी हां, हम बात कर रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और उनके फैंस की. इस टीम का अपने फैंस के साथ बेहद खाश रिश्ता है, जो शायद अन्य टीमों का उनके फैंस के साथ ना हो. आरसीबी फैंस ने हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट किया है. मगर अब ऐसा लगता है कि उनके सब्र का बाण टूट सकता है क्योंकि बार-बार आरसीबी फैंस अपनी टीम को निराश कर रहे हैं.

सोमवार को आईपीएल 2023 के 15वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिससे RCB फैंस का दिल टूट गया. जीत के बेहद करीब आकर भी आरसीबी ने मैच गंवा दिया. बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी फैंस के खूब आंसू बहे.

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB: लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर का एंग्री रिएक्शन, आरसीबी फैन्स को कराया चुप, बैंगलोर के सपोटर्स बोले- 1 मई का इंतजार है

आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं किया है. ये टीम तीन बार फाइनल खेली है लेकिन एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. मगर फिर भी फैंस उम्मीद किए बैठे हैं कि इस बार ये सूखा खत्म होगा.

फूट-फूटकर रोने लगे आरसीबी फैंस

जब मैच शुरू हुआ और बैंगलोर के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की धुनाई की तो ऐसा लगा इस मुकाबले में आरीबी की जीत तय है. विराट कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सेल की धमाकेदार पारी के दम पर टीम ने 200+ टारगेट सेट किया. लेकिन बैंगलोर के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और टीम को हार मिली.

इसके बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी के फैंस का रिएक्शन वायरल हो रहे हैं. इसमें एक लड़की की फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है जो आरसीबी की जर्सी पहने हुए है और रो रही है. इसके अलावा कई तरह के मीम भा वायरल हो रहे हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

3 seconds ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

4 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

21 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

21 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

28 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

37 minutes ago