Delhi: दिल्ली के कूड़े के पहाड़ उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं. गर्मी और बरसात के दिनों में तो इसके पास में रहने वाले लोगों का जीना बेहाल हो जाता है. इससे न केवल भंयंकर बदबू उठती है बल्कि तमात तरह की बीमारियां भी फैलती हैं. इसे लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में आए दिन एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते हैं. अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन कूड़ें के ढेर से लोगों को निजात दिलाने के लिए खुद इनका निरीक्षण कर रहे हैं.
कल गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया. ओखला लैंडफिल साइट के बाद सीएम केजरीवाल का यह दूसरा दौरा था. अरविंद केजरीवाल ने साइट से कचरे के निस्तारण के तरीकों को समझते हुए इसे लेकर एमसीडी को अपनी रफ्तार दोगुनी करने का निर्देश दिया, जिससे अगले साल मार्च-अप्रैल तक पूरा कूड़ा खत्म हो सके. इस मौके पर एमसीडी की मेयर शैली ओबेराय, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी कमिश्नर, डिप्टी मेयर आले इकबाल, समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
BJP ने साध केजरीवाल पर निशाना
केजरीवाल के भलस्वा लैंडफिल के दौरे को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि अरविंद केजरीवाल जब भलस्वा लैंडफिल का मुआयना कर रहे थे तब उनके चलने के लिए ग्रीन कार्पेट बिछाई गई थी. इसे लेकर BJP सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है कि, लैंडफिल साइट का visit किया तो ग्रीन कारपेट लगाकर चले.. क्योंकि राजा हैं साहेब.. हद है AAP की @ArvindKejriwal जी.
इसे भी पढ़ें: Matua Dharma Maha Mela 2023: 19 मार्च से शुरू होगा मतुआ धर्म महा मेला, पीएम मोदी ने की लोगों से ये अपील
केजरीवाल ने बताया अपने कामों को
इसे लेकर केजरीवाल ने बताया कि ‘भलस्वा लैंडफिल साइट पिछले 30 सालों में एक बड़ा कूड़े का पहाड़ बन गया है. दिल्ली के हर इलाके से कूड़ा यहां आता है. भलस्वा लैंडफिल के कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य चल रहा है. दिसंबर 2023 तक हम लोगों ने 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का टार्गेट रखा है. लैंडफिल साइट पर जो नया कूड़ा आ रहा है, उसके लिए अलग से इंतजाम किया गया है. भलस्वा लैंडफिल साइट 28 साल पुरानी है, जोकि 70 एकड़ में फैली है.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…