मनोरंजन

Isha Malvia ने Bigg Boss 17 को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बाथरूम में लगाए गए थे माइक

Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस 17 ने अपना विनर चुन लिया है. बिग बॉस 17 से मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. हालांकि कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स रहे हैं जो फिनाले तक तो नहीं लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. इन्ही में से एक है ईशा मालवीया. टीवी सीरियल फेम एक्ट्रेस ने बिग बॉस 17 में मजबूती से अपना गेम खेला है. इस घर से उन्होंने कई सुर्खियां बटोरी हैं. कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. इस बिग बॉस 17 के शो में सलमान खान और करण जौहर ने भी उन्हें कई बार फटकार लगाई थी. हाल ही में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ किए पॉडकास्ट में ईशा मालवीय ने बिग बॉस के घर को लेकर चौंकाने वासा खुलासा किया है.

ईशा मालवीया ने किया ये खुलासे

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ खत्म होने के बाद ईशा मालवीया ने घर से जुड़े कुछ कुछ दिलचस्प राज शेयर किए है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में हर तरफ कैमरे लगे होते थे और कंटेस्टेंट्स पूरा टाइम माइक पहने रहते थे. लेकिन कंटेस्टेंट्स को बाथरूम में भी किसी तरह की प्राइवेसी नहीं दी गई.

बाथरूम में भी नहीं थी प्राइवेसी

ईशा मालवीया ने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि बिग बॉस 17 के घर में बाथरूमों में माइक्रोफोन फिट किए गए थे, ताकि अगर कंटेस्टेंट्स बाथरूम इस्तेमाल करते वक्त कुछ बात करें, तो वो रिकॉर्ड हो सके. ईशा ने बताया कि कंटेस्टेंट्स बाथरूम में माइक नहीं पहनते थे. ऐसे में अगर वो कुछ कहते थे, तो वो भी रिकॉर्ड हो जाता था.

सलमान को लेकर ईशा ने कही ये बात

भारती और हर्ष ने ईशा मालवीय से उस वक्त के बारे में पूछा जब उन्हें सलमान खान ने जबरदस्त डांट लगाई थी. ईशा मालवीय ने कहा कि जब उन्हें पहली बार फटकार पड़ी थी, तब उन्हें बहुत बुरा लगा था और वो खूब रोई भी थीं. ईशा ने कहा कि वो बाथरूम में गई और खूब रोई, ताकि कैमरा कैप्चर न कर सके. हालांकि, एक्ट्रेस को अब लगता है कि उन्हें लोगों के सामने रोना चाहिए था, ताकि थोड़ी दया मिल जाती.

टॉप 5 में नहीं हो पाई शामिल

‘बिग बॉस 17’ फेम ने कहा, ‘डांट पड़ गई तो पड़ गई, लेकिन खाना तो खाओगे ना. वीकेंड का वार एपिसोड में आने वाले खाने के डिब्बों में चॉकलेट पेस्ट्री होती थी, मैं उसे कैसे मिस कर सकती थी.’ इसके बाद ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री की थी. शो शुरू होने के दो हफ्ते बाद ईशा के बॉयफ्रेंड भी इस शो में शामिल हुए थे. भले ही इन तीनों के बीच आपस में कई झगड़े हुए हों, लेकिन ईशा ने बिग बॉस के घर से बाहर आकर कहा है कि वो समर्थ के साथ अपना रिश्ता आगे भी बरकार रखेंगी और अभिषेक के लिए उनकी जिंदगी में कोई जगह नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago