देश

गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई महिला आतंकी Shama Parveen

गुजरात एटीएस (ATS) ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस बार पकड़ में महिला आतंकवादी शमा परवीन (Shama Parveen) आई है. 30 साल की शमा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है और उस पर अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (AQIS) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप है. यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि अब तक ज्यादातर आतंकी मामलों में पुरुषों की गिरफ्तारी होती रही है, लेकिन इस बार एक महिला को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

कैसे हुई गिरफ्तारी ?

दरअसल, 10 जून को गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी हर्ष उपाध्याय को इंस्टाग्राम पर कुछ देशविरोधी कंटेंट की जानकारी मिली. जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि इन अकाउंट्स से AQIS से जुड़े वीडियो और मैसेज फैलाए जा रहे हैं. इसी दौरान जांच की दिशा शमा की ओर मुड़ी. सोशल मीडिया के ज़रिए वह आतंकवादी सोच को बढ़ावा दे रही थी. बताया जा रहा है कि वह इस महिला आतंकी मॉड्यूल की मास्टरमाइंड थी.

पहले भी पकड़े गए हैं तीन आतंकी

शमा (Shama Parveen) की गिरफ्तारी से पहले तीन और आतंकवादी पकड़े जा चुके हैं. जिसमें आतंकी फैज, सैफुल्लाह और जीशान का नाम शामिल है. इन सभी की गिरफ्तारी 23 जुलाई को हुई थी. बता दें, इन तीनों आतंकियों से पूछताछ के बाद ही मास्टरमाइंड आतंकी शमा की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ में महिला मॉड्यूल का जिक्र आया, जिसमें शमा का नाम प्रमुख तौर पर सामने आया था.

इसे भी पढ़े- आज इसरो रचेगा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा इसरो-नासा का संयुक्त उपग्रह ‘निसार’

ATS का क्या कहना है?

एटीएस के मुताबिक शमा (Shama Parveen) ना सिर्फ विचारधारा फैला रही थी, बल्कि AQIS के प्रोपेगेंडा को फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही थी. उसकी गिरफ्तारी से आतंकी संगठन की एक नई रणनीति सामने आई है. उस रणनीति के तहत वो महिलाओं को भी अपने नेटवर्क का हिस्सा बनाती थी.

ATS करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दोपहर एटीएस इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और इससे जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago