मनोरंजन

Box Office Collection: ‘Saiyaara’ की धाक जारी, ‘Mahavatar Narsimha’ बनी सरप्राइज हिट, देखें क्या है बाकी फिल्मों का हाल

Box Office Collection: बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा,तीनों इंडस्ट्रीज के बीच इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है. जहां मोहित सूरी की ‘सैयारा’ लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है, वहीं एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है.

इसके अलावा, ‘हरि हर वीर मल्लु’ और ‘फैंटास्टिक 4’ जैसे बड़े नाम अब दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने में विफल होते नजर आ रहे हैं. आइए एक नजर इन फिल्मों मंगलवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर डालते हैं…

ब्लॉकबस्टर की ओर मजबूत कदम रख रही ‘Saiyaara’

मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ की कमाई कर तहलका मचा दिया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरे सप्ताह में भी इसका क्रेज कायम रहा. शनिवार को 26 करोड़ और रविवार को 30 करोड़ की कमाई हुई. मंगलवार को भी फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 266 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फिल्म अब तक की साल की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो चुकी है.

‘Hari Hara Veera Mallu’ की शानदार शुरुआत, लेकिन ढीला प्रदर्शन

पवन कल्याण स्टारर एक्शन-ड्रामा ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने पहले दिन शानदार 34.75 करोड़ की ओपनिंग की. हालांकि, इसके बाद ग्राफ तेजी से नीचे गिरा. दूसरे दिन महज 8 करोड़, रविवार को 11 करोड़ और फिर सोमवार को 2.25 करोड़ तथा मंगलवार को केवल 1.75 करोड़ की कमाई हुई. अब तक फिल्म ने कुल 79.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. बॉबी देओल और निधि अग्रवाल की मौजूदगी भी फिल्म को स्थायी गति नहीं दे सकी.

‘Fantastic 4: First Steps’ बनी मार्वल के लिए झटका

25 जुलाई को रिलीज हुई मार्वल की नई फिल्म ‘द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स’ ने भारतीय बाजार में खास प्रभाव नहीं छोड़ा. सोमवार को फिल्म ने 2 करोड़ और मंगलवार को सिर्फ 1.9 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 23.66 करोड़ रहा है, जो मार्वल के ब्रांड वैल्यू के लिहाज़ से निराशाजनक माना जा रहा है. दर्शकों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली है, जिससे फिल्म का भविष्य अनिश्चित दिख रहा है.

‘Mahavatar Narsimha’ की छोटी शुरुआत से हुआ बड़ा धमाका

माइथोलॉजिकल एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इस हफ्ते की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. पहले दिन 1.35 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद फिल्म ने रविवार को 7 करोड़ और मंगलवार को 7.5 करोड़ की कमाई कर डाली. अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.35 करोड़ पहुंच चुका है. दमदार विजुअल इफेक्ट्स और पौराणिक कथानक दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं, खासकर बच्चों और पारिवारिक दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- क्या डेटिंग कर रहे हैं सारा अली खान और अर्जुन, जानिए कौन हैं Rumoured Boyfriend?

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

21 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

23 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

33 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago