देश

Gujarat Election 2022: पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग शुरू, 788 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में होगी कैद

Gujarat Election Phase 1 Voting: गुजरात में पहले चरण का मतदान आज सुबह 8 बजे शुरू हो गया. आज 788 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार, यानी की 1 दिसंबर को मतदान हो रहा है. ये सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण के चुनाव  में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गये  है जो शाम 6 बजे के तक चलेगा। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होने वाला है, जिसके लिए आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार हो रहा है.

चुनाव आयोग के मुताबिक़ , पहले चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता पंजीकृत किए गये हैं. इसमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. गुजरात में कुल 4,91,35,400 पंजीकृत मतदाता हैं.

रिवाबा जडेजा ने रोजकोट में मतदान किया

जामनगर ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने रोजकोट में मतदान किया. सुबह 8 बजे ही मतदान करने के बाद वे जामनगर के लिए रवाना हो गईं. मतदान करने के बाद उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील भी की. रिवाबा ने कहा, “ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी.” गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने कहा कि इस बार राजकोट की चारों सीटें बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी ने अच्छे प्रचार-प्रसार किया है.

ये भी पढ़े- Gujarat Elections: गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान, मैदान में 788 उम्मीदवार, जानिए पूरा लेखा-जोखा

उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

पहले चरण में जिन दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होने वाली है , उनमें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी भी शामिल हैं. गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया बिधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके साथ ही गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, छह बार के विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी ‘नायक’ कांतिलाल अमृतिया, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा हैं और गुजरात AAP के अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago