सबसे ताकतवर देशों के समूह की अध्यक्षता आज से संभालेगा भारत
India G20 presidency: भारत 01 दिसंबर यानी आज से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच जी-20 समूह की अध्यक्षता शुरू करने जा रहा है. हालांकि भारत इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता करने वाला है , इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी लेकिन आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने जा रहा है. इस खास मौके पर G-20 लोगो वाले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के साथ ही 100 स्मारकों को 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सात दिनों के लिए रोशन किया जाएगा. इन 100 स्मारकों में श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर से लेकर दिल्ली के लाल किले से लेकर तंजावुर के महान जीवित चोल मंदिर तक शामिल किए गये हैं.
इसके साथ ही दिल्ली में हुमायुं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से लेकर बिहार में शेर शाह सूरी का मकबरा तक, इन 100 स्थलों की सूची में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़े- Yes Bank: यस बैंक में है आपका अकाउंट तो निपटा लें ये जरूरी काम, बंद होने वाली है ये खास सर्विस
इस साल की अध्यक्षता के दौरान, भारत 50 से अधिक शहरों और 32 अलग-अलग क्षेत्रों में राष्ट्रों में 200 बैठकों की मेजबानी करने जा रहा है. अगले साल के शिखर सम्मेलन के लिए, भारत के उद्देश्यों में देश के डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देते हुए पर्यावरणीय विकास के लिए सस्ती प्रौद्योगिकी की आपूर्ति शामिल की गयी है. बता दें कि जी20 की अध्यक्षता की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की थी. इस दौरान जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट को भी पीएम मोदी ने लॉन्च किया था.
वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को जी20 समूह एक मंच प्रदान करता है. बता दे एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में G-20 की स्थापना की गई थी. जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और तुर्की को शामिल किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…