मनोरंजन

Bigg Boss 16: कैप्टन बनी निमृत तो भड़क गईं टीना, चैलेंज देकर बोली- तीन दिन में छीन लूंगी कुर्सी

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में कब कौन दुश्मन और दोस्त बन जाता है ये समझ पाना दर्शकों के लिए भी मुश्किल होता है. इन दिनों इस रियलिटी शो का 16वां सीजन देखने को मिल रहा है साथ ही इस घर में आए दिन किसी न किसी के बीच बवाल देखने को मिल जाता है. वहीं इस वक्त बिग बॉस’ में घर के कैप्टन शिव ठाकरे हैं और उनके बाद घर की नई कैप्टन निमृत अहलूवालिया को बनाया गया हैं. लेकिन टीना दत्ता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, जिसके बाद अब टीना ने अपनी पूरी मंडली के खिलाफ बगावत छेड़ दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने निमृत को कैप्टेंसी से महज तीन दिन में हटाने की बात भी कह दी है.

बिग बॉस ने पलटा खेल

अभी हाल ही में शो का नया प्रोमो देखने को मिला है, जिसमें आप देख सकते है कि शिव, निमृत, साजिद की मंडली बैठकर टीना दत्ता को घर का कैप्टन बनाने की बात कर रही हैं और इन सबकी बात बिग बॉस भी सुन रहे हैं, जिसके बाद ही ‘बिग बॉस’ की ओर से खेल खेला जाता है. जहां हर हफ्ते कैप्टेंसी के लिए एक टास्क होता है लेकिन इस बार ‘बिग बॉस’ शिव को कन्फेशन रूम में बुला कर उनसे घर के नए कैप्टेंन का नाम लेने की बात कह रहे हैं और शिव सारी प्लानिंग को साइड में रखते हुए ‘निमृत’ को घर की नई रानी बना देते है.

ये भी पढ़ें- Bhediya Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘भेड़िया’ ने पकड़ी रफ्तार, Varun Dhawan की मूवी ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

टीना हुईं नाराज

शिव ठाकरे के इस फैसले के बाद टीना दत्ता काफी नाराज दिख रही है. निमृत के कैप्टन बनने के बाद टीना ने कहा कि  ‘तुम सब धोखेबाज और फ्रॉड हो.’ इस बीच निमृत ने भी जवाब देते हुए कहा कि, ‘आपकी दोस्ती भी देख ली. चलो यहां से चलो.’ वहीं, इस बात पर टीना भी शांत नहीं दिखी टीना ने कहा कि ‘कैप्टन बनते ही बदतमीजी अलग लेवल पर पहुंच गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘पांच विश्वविद्यालयों वाला जिला बना गोरखपुर…’ सीएम योगी ने रखी नई नॉलेज कैपिटल की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…

2 minutes ago

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

14 minutes ago

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

32 minutes ago

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

33 minutes ago