कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार
Gujarat Elections: गुजरात में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को उतार दिया है. वहीं, विपक्षी दलों की ओर से भी प्रमुख महारथियों ने मोर्चा संभाल लिया है. सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार (Congress MLA Indrajit Parmar) का वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है. इस वीडियो में कांग्रेस विधायक इंद्रजीत कह रहे है कि मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बना.
कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार (Congress MLA Indrajit Parmar) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अल्ला की तरह हैं, मेरे मां-बाप हैं. हम मुस्लिम समुदाय के क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों से वादा किया कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी. विधायक इंद्रजीत ने कहा कि ये डिस्पेंसरी अगर हिंदू क्षेत्र में जाती है तो किसी काम की नहीं है. उनलोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं है.
वहीं विधायक इंद्रजीत परमार वीडियो में ये कह रहे हैं कि मैं सिर्फ मुस्लिम समुदाय के कारण आज विधायक हूं. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर देकर गारंटी देते हुए कहा कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी.
वहीं, इस मामले पर सफाई देते हुए कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार ने धार्मिक भेदभाव के आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पांच साल पुराना है. भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव से पहले इस वीडियो को शेयर कर करे हैं.
ये भी पढ़ें : Gujarat Election: AAP को चुनावों के नतीजों से पहले ही खरीद-फरोख्त का डर, प्रत्याशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
भाजपा अपने चुनाव प्रचार अभियान (Gujarat Elections) को तेज कर रही है और पीएम मोदी तीन दिनों के भीतर दर्जनों रैलियां करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी राज्य गुजरात में 15 से अधिक रैलियां करने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…