सपा प्रत्याशी कंधाल जडेजा (फोटो ट्विटर)
Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है. बीजेपी ने इस चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है. बीजेपी अभी तक 150 के पार सीटें हासिल कर चुकी है. वहीं, सपा के प्रत्याशी ने बीजेपी के गढ़ में अपना लोहा मनवाया है. इनका नाम है कांधल जडेजा. गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने पोरबंदर की कुटियाना सीट से चुनाव लड़ा.. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को शिकस्त दी है. उन्होंने कुटियाना सीट पर साइकिल दौड़ा दी है.
बता दें कि पोरबंदर की कुटियाना सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है. लेकिन जब भी इस सीट का जिक्र होता है तो संतोकबेन जडेजा का भी जिक्र होता है. संतोकबेन जडेजा को इस सीट पर लेडी डॉन के नाम से भी जाना जाता है. कांधल जडेजा लेडी डॉन के नाम से मशहूर संतोकबेन जडेजा के बेटे हैं और इस बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
कांधल जडेजा ने 2012 और 2017 के चुनाव में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी (NCP) के टिकट पर जीत हासिल की थी. लेकिन एनसीपी कांग्रेस के विलय के बाद इस बार उनको टिकट नहीं दिया, इसके बाद नाराज होकर उन्होंने पाला बदल लिया और अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इतना ही नहीं उन्होंने यहां सपा की साइकिल भी चला दी.
ये भी पढ़ें- Shivpal Yadav: उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत ने मिटाई दूरियां, शिवपाल ने अपनी पार्टी का सपा में किया विलय
बता दें कि गुजरात की कुटियाना सीट पर संतोकबेन जडेजा का दबदबा हमेशा से रहा है. वो खुद इस सीट से विधायक रहीं और उनके बेटे कांधल जडेजा भी अब इस सीट पर कई बार विधायक चुने गए हैं. संतोकबेन इलाके में लेडी डॉन के नाम से मशहूर हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनपर 500 से ज्यादा मुमामले दर्ज हैं. हालांकि मामले दर्ज होने में कांधल जडेजा भी पीछे नहीं हैं. कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद कांधल का इस इलाके में अच्छा प्रभाव है. बीजेपी ने यहां से ढेलीबेन आढेदरा को मैदान में उतारा है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…