Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat Elections: कौन हैं कांधल जडेजा, जिन्होंने बीजेपी के गढ़ में दौड़ाई सपा की साइकिल

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में कंधाल जडेजा ने पोरबंदर की कुटियाना सीट से चुनाव लड़ा है और उन्होंने बीजेपी के गढ़ में बड़ी जीत हासिल कर सपा की साइकिल चला दी है.

Kandhal Jadeja

सपा प्रत्याशी कंधाल जडेजा (फोटो ट्विटर)

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है. बीजेपी ने इस चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है. बीजेपी अभी तक 150 के पार सीटें हासिल कर चुकी है. वहीं, सपा के प्रत्याशी ने बीजेपी के गढ़ में अपना लोहा मनवाया है. इनका नाम है कांधल जडेजा. गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने पोरबंदर की कुटियाना सीट से चुनाव लड़ा.. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को शिकस्त दी है. उन्होंने कुटियाना सीट पर साइकिल दौड़ा दी है.

बता दें कि पोरबंदर की कुटियाना सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है. लेकिन जब भी इस सीट का जिक्र होता है तो संतोकबेन जडेजा का भी जिक्र होता है. संतोकबेन जडेजा को इस सीट पर लेडी डॉन के नाम से भी जाना जाता है. कांधल जडेजा लेडी डॉन के नाम से मशहूर संतोकबेन जडेजा के बेटे हैं और इस बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

2012 और 2017 में NCP की पार्टी से जीता था चुनाव

कांधल जडेजा ने 2012 और 2017 के चुनाव में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी (NCP) के टिकट पर जीत हासिल की थी. लेकिन एनसीपी कांग्रेस के विलय के बाद इस बार उनको टिकट नहीं दिया, इसके बाद नाराज होकर उन्होंने पाला बदल लिया और अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इतना ही नहीं उन्होंने यहां सपा की साइकिल भी चला दी.

ये भी पढ़ें-  Shivpal Yadav: उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत ने मिटाई दूरियां, शिवपाल ने अपनी पार्टी का सपा में किया विलय

कौन हैं कांधल जडेडा ?

बता दें कि गुजरात की कुटियाना सीट पर संतोकबेन जडेजा का दबदबा हमेशा से रहा है. वो खुद इस सीट से विधायक रहीं और उनके बेटे कांधल जडेजा भी अब इस सीट पर कई बार विधायक चुने गए हैं. संतोकबेन इलाके में लेडी डॉन के नाम से मशहूर हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनपर 500 से ज्यादा मुमामले दर्ज हैं. हालांकि मामले दर्ज होने में कांधल जडेजा भी पीछे नहीं हैं. कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद कांधल का इस इलाके में अच्छा प्रभाव है. बीजेपी ने यहां से ढेलीबेन आढेदरा को मैदान में उतारा है.

– भारत एक्सप्रेस


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital