दिल्ली के असिता पार्क में गुजरात-महाराष्ट्र दिवस आयोजित किया गया. गृहमंत्री ने संबोधन दिया.
रिपोर्ट: आदित्य, भारत एक्सप्रेस
Home minister Amit Shah Speech Today: आज दिल्ली के असिता पार्क में गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस का आयोजन सादगी और गरिमा के साथ किया गया. यह आयोजन पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के चलते भव्यता से नहीं कराया गया, परंतु उसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भावनात्मक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि “हर व्यक्ति को चुन-चुन कर जवाब दिया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस सादगी से मनाया जा रहा है, पर इसकी भावना देशभक्ति और विकास से परिपूर्ण है.
अमित शाह ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा दिल्ली में किए जा रहे स्वच्छता और विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जहां पहले दिल्ली में केवल कूड़े के ढेर दिखाई देते थे, वहीं अब बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने यमुना के शुद्धिकरण और गुजरात की तर्ज पर रिवर फ्रंट निर्माण की योजना की घोषणा की.
अपने निजी जीवन की झलक देते हुए शाह ने कहा कि उनका जन्म और विवाह महाराष्ट्र में हुआ, जबकि कर्मभूमि गुजरात है. इन दोनों राज्यों ने न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया है, बल्कि एक भारत की भावना को भी मज़बूत किया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश के लोग बसते हैं, इसलिए यहां सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने सरदार पटेल, महात्मा गांधी, शिवाजी महाराज और बाबा साहब अंबेडकर जैसे महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि दिल्ली ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती देती रहेगी.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं. महाराष्ट्र सबसे अधिक टैक्स देने वाला राज्य है, जबकि गुजरात तीसरे स्थान पर है. उन्होंने पहलगाम आतंकी घटना पर सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की और कहा कि दोनों राज्यों ने सदैव देशहित में काम किया है.
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्य 2047 के विकास एजेंडे पर भी कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र के बीच चलेगी, जिससे यह दोनों राज्य न केवल भौगोलिक रूप से, बल्कि विकास के मार्ग पर भी एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे.
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…