देश भर में जातीय जनगणना कराने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के बाद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि आशा है कि इसके बाद विपक्ष अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देगा. साथ ही उन्होंने पहलगाम के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को निशाने पर लिया.
उन्होंने कहा कि कौन किस जाति और किस गोत्र में पैदा हुआ है, यह सामाजिक विषय है. लेकिन, उससे बड़ा विषय यह है कि कौन कितना बड़ा राष्ट्र भक्त है. विपक्ष सफलता पाने के लिए समाज को जातियों में विभाजित करना चाहता है. इसलिए ये लोग सरकार पर बड़े दिन से दोषारोपण कर रहे थे. अब जब इसकी अनुमति मिल गई है, तो मेरा मानना है कि अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे.
इसके बाद पहलगाम हमले में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को धोखा देने का काम कर रहे हैं. शहीदों के परिवार को धोखा देने का काम कर रहे हैं. शहीदों के घर जाने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता. वह शहीद के घर गए, यह बहुत अच्छी बात है. लेकिन, उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है. वह पाकिस्तान और पहलगाम के नाम पर नरेंद्र मोदी को गाली देने का अवसर तलाश रहे हैं. राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं. वह जो कर रहे हैं, वह इसलिए कर रहे हैं ताकि इस देश में यह मैसेज न जाए कि राहुल गांधी सरकार के साथ नहीं खड़े हैं. यह बहुत बड़ा धोखा है.
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक चीन और पाकिस्तान में राहुल गांधी की तारीफ हुआ करती थी, अब वहां अखिलेश यादव की भी तारीफ होने लगी है. मुझे लगता है कि भारत के लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें- ‘हम तैयार हैं…’, PAK से जारी तनाव के बीच Indian Navy के स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जहाज INS सूरत के सीओ का संदेश
-भारत एक्सप्रेस
Chhath Puja 2026 celebration in UK London Bihari Connect: लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम…
Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…
UP Fruits Vegetables Export Yogi Govt: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीतियों…
Sheesh Mahal Open for Public: दिल्ली सरकार ने विवादित 'शीश महल' को आम लोगों के…
बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…
Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…