देश

Gujarat: मेहसाणा में फैक्ट्री का टैंक खोदते समय हादसा, 7 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताईं संवेदनाएं

Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार शाम जानलेवा हादसा हो गया. मेहसाणा के कादी टाउन में फैक्ट्री में कंस्ट्रक्शन के दौरान टैंक खोदते मजदूरों पर मिट्टी ढहकर गिर गई. जिससे 7 मजदूरों की मौत गई. काफी मशक्कत से एक मजदूर को जिंदा निकाला जा सका, दो की अभी तलाश जारी है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी पीएम मोदी के बयान में कहा गया, “मेहसाणा में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.”

जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई

पीएमओ के बयान में ये भी कहा गया कि गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

8 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago