Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat: मेहसाणा में फैक्ट्री का टैंक खोदते समय हादसा, 7 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताईं संवेदनाएं

Gujarat wall collapse News: गुजरात के मेहसाणा जिले में एक फैक्ट्री का टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई. जिससे 7 मजदूरों की मौत हो गई. पीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त किया.

Gujarat mehsana

मेहसाणा से लगभग 37 किमी दूर जासलपुर गांव स्थित फैक्ट्री में यह हादसा हुआ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gujarat News: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार शाम जानलेवा हादसा हो गया. मेहसाणा के कादी टाउन में फैक्ट्री में कंस्ट्रक्शन के दौरान टैंक खोदते मजदूरों पर मिट्टी ढहकर गिर गई. जिससे 7 मजदूरों की मौत गई. काफी मशक्कत से एक मजदूर को जिंदा निकाला जा सका, दो की अभी तलाश जारी है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी पीएम मोदी के बयान में कहा गया, “मेहसाणा में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.”

जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई
जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई

पीएमओ के बयान में ये भी कहा गया कि गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital