देश

गुजरात की सीबीआई कोर्ट ने धवल हरीश चंद्र त्रिवेदी को दुष्कर्म, अपहरण और पहचान छिपाने के मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा

गुजरात की सीबीआई कोर्ट ने दुष्कर्म, अपहरण और पहचान छिपाने के मामले में आरोपी धवल हरीश चंद्र त्रिवेदी को शेष जीवनकाल तक उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

यह मामला पहले गुजरात पुलिस के तहत छोटिला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. पीड़िता के पिता द्वारा हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एक मई 2019 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली और केस दर्ज किया.

पॉक्सो मामले में दोषी हैं धवल त्रिवेदी

46 वर्षीय धवल त्रिवेदी पहले ही पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया जा चुका था. पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने जेल में मिले कैदियों की मदद से अंग्रेजी बोलने की कोचिंग शुरू की और अपनी असली पहचान छिपाते हुए लड़कियों को फंसाने के लिए खुद को एक अमीर व्यक्ति और ज्योतिषी के रूप में प्रस्तुत किया.

करीब अठारह साल छह महीने की पीड़िता को आरोपी ने ज्योतिष के नाम पर बहलाया और मानसिक रूप से प्रभावित किया. कुछ दिनों बाद आरोपी के कहने पर पीड़िता घर छोड़कर भारत के विभिन्न हिस्सों में उसके साथ रही. इस दौरान आरोपी ने बिना सहमति के कई बार शारीरिक संबंध बनाए, पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया. बाद में पीड़िता को आरोपी की असली पहचान का पता चला.


ये भी पढ़ें- पूर्णिया नकली मुद्रा तस्करी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई


सीबीआई ने 14 अक्टूबर दो हजार बीस को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जबकि 31 मई 2021 को जांच पूरी होने के बाद पूरक चार्जशीट भी दायर की गई. अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और उसे शेष जीवनकाल तक जेल में रहने की सजा सुनाई.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago