दिल्ली कॉन्क्लेव

Bharat Express के कॉन्क्लेव में बोले ILBS के निदेशक डॉ एसके सरीन- “आप सेहत को कभी नहीं खरीद सकते”

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस के दूसरे वर्षगांठ पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार (10 फरवरी) को भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव “नए भारत की बात दिल्ली के साथ” आयोजित हुआ. कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, जिसके बाद कॉन्क्लेव में दिग्गजों ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज (ILBS) के निदेशक डॉ एसके सरीन और डॉ एससीएल गुुप्ता ने भी चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय के साथ चर्चा में हिस्सा लिया.

आप सेहत कभी नहीं खरीद सकते

कॉन्क्लेव में डॉ एसके सरीन (Dr S K Sarin) ने लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित कई बातें रखी और टिप्स भी दिए. डॉ एसके सरीन ने कैंसर, शराब और लीवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर सुझाव दिया. डॉ एसके सरीन ने बताया कि डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता मरीज है. आप सेहत को कभी नहीं खरीद सकते. उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिनको लीवर की बीमारी है उन्हें शराब से दूरी बनाए रखना चाहिए. इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि ऐसे भी छोटे-बड़े सभी को शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

हर कैंसर की अपनी वजह होती है

वहीं कार्यक्रम में डॉ एससीएल गुप्ता (Dr SCL Gupta) ने भी अपने अनुभव शेयर किए. उन्होंने कहा कि अभी हमें कैंसर होने की वजह की जानकारी नहीं है पर हर कैंसर की अपनी वजह होती है. डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि देश में बुजुर्गों में कैंसर होने की अधिक संभावना है.

कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए डॉ एसके सरीन ने कहा कि अगर आपको भूख लगी है तब भी आप दो घंटे देरी से खाएं. उन्होंने बताया कि उपवास (फास्टिंग) का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. कॉन्क्लेव के अंत में भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय ने डॉ एसके सरीन और डॉ एससीएल गुुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.


ये भी पढ़ें: “भारत का बदलाव पूरे विश्व के लिए एक चेतना का उदय होगा”, भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

26 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago