देश

Gunjan Foundation के 20 साल पूरे होने पर ‘दस्तक-ए-दिल’ कार्यक्रम में सम्‍मानित किए गए Bharat Express के CMD उपेन्‍द्र राय

Gunjan Foundation: गुंजन फाउंडेशन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी दिल्‍ली में ‘दस्तक-ए-दिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय बतौर विशिष्‍ट अतिथि शामिल हुए. इस दौरान सीएमडी उपेन्द्र राय को सम्‍मानित भी किया गया.

कार्यक्रम में जाने-माने गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने अपनी परफॉरमेंस से दर्शकों का मन मोह लिया. आयोजन दिल्‍ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका संचालन जानी-मानी एंकर रिचा अनिरुद्ध ने किया. इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

वंचित-बेसहारा बच्चों को दिलाई शिक्षा

कार्यक्रम के दौरान गुंजन फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष सुषमा सिंघवी ने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वे इस मिशन में लगी रहीं. उन्‍होंने कहा, ‘थोड़ी देर लगी, आते आते. मगर पहुंच गए अपनी मंजिल पर. हमने अपने 20 सालों में लगभग 2,200 बच्चों को शिक्षा दी है. जयपुर, अहमदाबाद, दिल्‍ली.. इन सब जगहों पर इसके चैप्टर्स (इकाइयां) खुले हैं.’ उन्‍होंने कहा, ‘गुंजन हमारे लिए एक स्वर्ग है. गुंजन हमारे लिए एक मिशन है. गुंजन हमारा एक लक्ष्‍य है. यह हमारी आत्मा है.’

गुंजन फाउंडेशन

गुंजन फाउंडेशन लगातार 20 सालों से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता आ रहा है. वर्ष 2004 में स्थापित इस फाउंडेशन का मकसद बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने जीवन में प्रगति कर सकें और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हो सकें.

यह फाउंडेशन कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ उच्च शिक्षा के तमाम क्षेत्रों जैसे- आईआईटी, मेडिकल, नर्सिंग, बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री में अध्ययनरत वंचित बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है.


§§§ कार्यक्रम की झलकियां §§§



गुंजन फाउंडेशन के ‘दस्तक-ए-दिल’ कार्यक्रम का वीडियो यहां देखिए:

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

8 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

33 minutes ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

47 minutes ago