देश

क्या विदेश में सुरक्षित नहीं हैं हमारे लाल? कनाडा में उज्जैन के गुरकीरत सिंह की मौत ने खड़े किये बड़े सवाल!

रिपोर्ट- मनोज भटनागर


Gurkirat Singh Canada murder: मध्यप्रदेश के उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी में शुक्रवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब कनाडा में बेरहमी से मौत के घाट उतारे गए छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद घर पहुंचा. दरअसल 14 मार्च को हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद से ही परिवार अपने लाल की आखिरी झलक पाने की आस में बैठा था. गुरुवार शाम कनाडा से शव अहमदाबाद पहुंचा, जहां से देर रात एम्बुलेंस के जरिए उसे उज्जैन लाया गया. जैसे ही ताबूत घर की दहलीज पर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचते ही सीधे गुरकीरत के घर जाकर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से ही शव को इतनी जल्दी स्वदेश लाना संभव हो सका. उनके साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी दिवंगत आत्मा को नमन किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

कैसे बेरहमी से मारा गया गुरकीरत?

कनाडा से आई इस मौत की खबर ने रूह कंपा दी थी. जानकारी के मुताबिक, करीब 12 हमलावरों ने गुरकीरत को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उन पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे उनकी जान चली गई. उज्जैन के देवास रोड स्थित निवास पर अरदास के बाद जब अंतिम विदाई का सफर शुरू हुआ, तो हर आंख नम थी. चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में गुरकीरत का अंतिम संस्कार किया गया, जहां शहर के गणमान्य नागरिकों ने भारी मन से अपने होनहार लाल को अंतिम विदाई दी.

विदेश में छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

गुरकीरत की इस दर्दनाक हत्या ने एक बार फिर विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. उज्जैन का यह होनहार छात्र बेहतर भविष्य के सपने लेकर कनाडा गया था, लेकिन वहां की हिंसा ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अब इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. भारत सरकार ने भी इस मामले को कनाडाई अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा बदलेंगे रास्ता! AAP को दिया तगड़ा जवाब, बोले-‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’

शोक में डूबा उज्जैन

पार्श्वनाथ सिटी से चक्रतीर्थ तक निकली शव यात्रा में शामिल हर शख्स की आँखों में गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरकीरत मिलनसार और होनहार युवक था, जिसकी ऐसी मौत पर यकीन करना मुश्किल है. अंतिम संस्कार के समय पूरा उज्जैन जैसे शोक की लहर में डूब गया. मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति ने परिवार को संबल तो दिया, लेकिन उस कमी को पूरा करना नामुमकिन है जो गुरकीरत के जाने से इस घर में पैदा हो गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago