क्राइम

Honey Trap गैंग का पर्दाफाश: सोशल मीडिया पर पुरुषों को झांसा देकर ऐंठते थे मोटी रकम, आखिरकार हुए बेनकाब

रिपोर्ट— जय व्यास


मध्‍य प्रदेश में इंदौर के नजदीक महू में पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह ने सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल किया. अभी मुख्य आरोपी भावना भार्गव और उसके दो साथी साधना गुप्ता व विजय तिलवारे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूर्व सैनिक बना शिकार

बड़गोंदा थाना क्षेत्र में यह मामला दर्ज हुआ. गिरोह ने सेना के पूर्व सैनिक दीपक को अपना शिकार बनाया. आरोपी भावना ने खुद को जान-पहचान वाला बताकर दीपक से संपर्क किया. कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद उसने दीपक को केलोद स्थित एक फार्म हाउस पर बुलाया.

ये था फंसाने का तरीका

जैसे ही दीपक फार्म हाउस पहुंचा, भावना के साथी साधना और विजय भी वहां पहुंच गए. तीनों ने मिलकर पूर्व सैनिक पर गलत काम का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी. उन्होंने दो लाख रुपये की मांग की. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की जांच में पता चला कि यह कोई एक मामला नहीं है. गिरोह ने कई लोगों को फंसाया था. वे डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया पर नंबर जुटाकर लोगों को टारगेट करते थे. गिरोह में एक वकील भी शामिल बताया जा रहा है, जो थाने में जाकर पीड़ितों को डराता और रकम वसूलता था.

व्यापारी से भी की वसूली

इस गिरफ्तारी से सिर्फ तीन घंटे पहले गिरोह ने इंदौर के एक व्यापारी को भी इसी तरीके से फंसाकर 28 हजार रुपये वसूल लिए थे. पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन की बारीकी से जांच कर रही है. अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

इंदौर ग्रामीण के पुलिस अधिकारी उमाकांत चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस को आशंका है कि कई और लोग शर्म की वजह से इस गिरोह का शिकार बनकर भी पुलिस तक नहीं पहुंचे होंगे.

यह भी पढ़िए: हापुड़ का दरोगा चला रहा था हनीट्रैप गैंग, प्रॉपर्टी डीलर से की वसूली, पोल खुलने पर 4 गिरफ्तार

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

53 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago