देश

एक नहीं 4 थे, ऊपर से शराब…; गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट पीड़िता सिया ने सबकुछ बताया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के चर्चित गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड एक्सीडेंट मामले में हर सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब खुद पीड़िता सिया और उनके भाई ने सामने आकर उस घटना के हर पहलू पर खुलकर बात की है. सिया का आरोप है कि कार में सवार युवक शराब के नशे में थे. वह लगातार उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे और उन्हें रोकने के लिए अभद्र इशारे कर रहे थे.

सिया बताई खौफनाक दिन की दास्तान

घटना के बारे में बताते हुए सिया ने कहा कि मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं और गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थी. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप साफ देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है. शुरू में मैंने उस कार पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अचानक वह कार बहुत तेजी से और मेरे बेहद करीब से गुजरी. इससे मैं पूरी तरह चौंक गई. थी. सिया ने आगे बताया कि इसके बाद कार की रफ्तार कम हुई और वह उनके पीछे आ गई.

वीडियो में दिखने वाली दूसरी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार मेरे बगल में आ गई और ड्राइवर ने कुछ इशारे किए. उसने मुझे रोकने की कोशिश की और तभी मैं सच में डर गई. उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी थी. कार की खिड़कियों पर टिंटेड शीशे लगे थे, इसलिए यह साफ नहीं दिख पाया कि अंदर कुल कितने लोग थे, लेकिन ड्राइवर के बगल वाला शख्स भी इशारे कर रहा था और वे लगातार मेरे करीब आ रहे थे. कार में शायद पीछे 2 लोग और थे.

पीड़िता के भाई ने कहा ईगो की लड़ाई

मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस कार्रवाई और आरोपियों के वकीलों के दावों पर कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि हमने गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन के एसएचओ से बात की है. आज दोपहर पुलिस सिया का विस्तृत बयान दर्ज करने आएगी. कल हमने लिखित शिकायत देकर रसीद ले ली थी.

भाई ने आगे कहा कि हम आरोपियों के वकीलों की उन दलीलों को पूरी तरह खारिज करते हैं जो कह रहे हैं कि लड़की ने यह सब सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने और अटेंशन पाने के लिए किया है. हम बस यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.

ये भी पढ़ें: छी..छी..डायरेक्टर साहब ही; जमुई में शिक्षा जगत शर्मसार, बेटी किस आरोप से हिला प्रशासन?

फिलहाल, सेक्टर 56 थाना पुलिस इस मामले में हत्या की कोशिश, उत्पीड़न और हिट-एंड-रन जैसी गंभीर धाराओं के तहत कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. पुलिस के अगले कदमों पर सभी की निगाहें टिकी हैं. अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

8 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago