मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. दो बेटों ने मिलकर अपनी ही 88 साल की वृद्ध मां का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों बेटे अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे. उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे, इसलिए दोनों ने मिलकर इस भयावह घटना को अंजाम दिया है. पड़ोसी की सूचना पर अंतिम संस्कार होने से पहले पुलिस पहुंच गई. दोनों बेटों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ग्वालियर के राय कॉलोनी में 88 साल की वृद्ध महिला कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रह रही थीं. बीते 9 दिसंबर को उनकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद दोनों बेटे मां की नेचुरल डेथ बताकर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस अंतिम संस्कार होने से पहले ही मौके पर पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को गुल्लक देकर चर्चा में आए कारोबारी दंपति ने किया सुसाइड, जानें ED से क्यों जोड़ा जा रहा यह मामला
इसके बाद मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है, जिसके बाद दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया गया. उनसे पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे. इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. उस दिन दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और फिर नशे में मां की गला घोंटकर हत्या कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे डालचंद और प्रेमनारायण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं.
ग्वालियर से मनोज चौबे की रिपोर्ट
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…