मनोरंजन

ये है बॉलीवुड की वो फिल्म जिसने पहले दिन कमाए थे सिर्फ 56 रुपये, फिर रिलीज के 4 महीने बाद ‘शोले’ को दी कड़ी टक्कर, बनी सुपरहिट

Film Jai Santoshi Maa: हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 30 मई 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआती दिनों में इसने बहुत ही कम कलेक्शन किया. पहले दिन केवल 56 रुपये का कलेक्शन और तीसरे दिन 100 रुपये का कलेक्शन हुआ था, जिसके कारण फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन को फ्लॉप कहा गया था. लेकिन फिल्म को मिली माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों की बढ़ती संख्या ने इसे धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई. फिल्म को सिनेमाघरों में करीब 50 हफ्ते तक चलने का अवसर मिला, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी.

फिल्म ने कमाए थे टोटल इतने करोड़ रुपये (Film Jai Santoshi Maa)

तो आपको बता दें कि ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘जय संतोषी मां’ है, जिसे विजय शर्मा ने डायरेक्ट किया था और इसमें कनन कौशल, अनीता गुहा, और रजनी बाला मुख्य भूमिका में थे. फिल्म के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 5 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन इसके बावजूद फिल्म के निर्माता को कोई लाभ नहीं हुआ. इसके कारण यह फिल्म निर्माता के लिए एक कड़वी सच्चाई बन गई.

यह भी पढ़ें : Sandhya Theatre Incident: जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन, 13 दिसंबर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दरअसल, डिस्ट्रिब्यूटर्स ने इस फिल्म को लेकर डाउट जताया था, लेकिन केदारनाथ अग्रवाल और संदीप सेठी ने इसे डिस्ट्रिब्यूट करने का फैसला किया. फिर भी फिल्म के निर्माता सतराम रोहरा ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया, क्योंकि उन्होंने फिल्म की सफलता से एक भी रुपया नहीं कमाया था. इंडियाकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ के भाई ने कथित तौर पर धोखाधड़ी की और फिल्म की सारी कमाई हड़प ली, जिससे सतराम और केदारनाथ दोनों को नुकसान उठाना पड़ा.

फिल्म ने शोले को दी थी कड़ी टक्कर

वहीं दिलचस्प बात ये है कि जब फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों में इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी, तो इसने उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म शोले को कड़ी टक्कर दी. शोले को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया भादुरी, और हेमा मालिनी जैसे सितारे थे. लेकिन जय संतोषी मां ने माउथ पब्लिसिटी के दम पर दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.

Uma Sharma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago