देश

मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाली भीड़ में शामिल हैवान का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीर

Manipur Video: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने वाली भीड़ में शामिल मुख्य अपराधी का पर्दाफाश हो गया है. पेची अवांग लीकाई के रहने वाले 32 वर्षीय हुइरेम हेरोदास मेतैई को मणिपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. हैवान की तस्वीर भी सामने आ गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्य आरोपी की तस्वीर साझा की है. इससे पहले यह वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब में भी देखा गया था. इस बीच खबर आ रही है कि एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मणिपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि आने वाले घंटों में और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.अधिकारी ने कहा कि दर्ज एफआईआर में बलात्कार और हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं. 4 मई को 800-1,000 उपद्रवियों की भीड़ ने कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र करके यौन उत्पीड़न किया और परेड कराया. यह घटना 4 मई को बी फीनोम गांव में हुई थी.

यह भी पढ़ें: “मैं वहां होता तो लोग जनरल डायर को भूल जाते”, मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी पर खौला पूर्व DGP विक्रम सिंह का खून

FIR में क्या है?

एफआईआर के मुताबिक, गांव पर भीड़ ने हमला किया. पांच लोगों का एक परिवार भीड़ से बचने के लिए जंगल की तरफ भागे. तभी रास्ते में भीड़ ने घेर लिया. एक 56 वर्षीय महिला की मौके पर ही हत्या कर दी गई. दो और महिला पर भी हमला किया गया. महिलाओं के कपड़े उतार दिए गए. नग्न अवस्था में उन्हें रास्ते से लेकर खेत तक घुमाया गया. इतना ही नहीं भीड़ ने एक 21 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया. एफआईआर के मुताबिक, एक 19 वर्षीय युवक की भी हत्या कर दी गई जब उसने भीड़ को अपनी बहन पर हमला करने से रोकने की कोशिश की. स्थानीय लोगों की मदद से महिलाएं भागने में सफल रहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago