फोटो-सोशल मीडिया
Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार का दोषी गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद गुरुवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सुनारिया जेल से बाहर आ गया. राम रहीम के वकील ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख शाम पांच बजे जेल से बाहर निकला. वकील जितेन्द्र खुराना ने बताया कि राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा. राम रहीम को सिरसा डेरा जाने की इजाजत नहीं है, लिहाजा वह बरनावा स्थित आश्रम जाएगा. इस तरह राम रहीम सजा मिलने के बाद पहली बार जेल से बाहर 15 अगस्त को अपना जन्मदिन बागपत में मनाएगा.
राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है. राम रहीम की पैरोल की शर्तों में कहा गया है कि वह 30 दिन की नियमित पैरोल के दौरान बरनावा के आश्रम में ही रहेगा और इस अवधि के दौरान ‘रिलीज वारंट’ में दिए गए स्थान के अलावा अन्य कहीं जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना नहीं जाएगा.
रिहाई की शर्त के अनुसार, उसे इस दौरान शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने को भी कहा गया है. संबंधित थाना प्रभारी इस दौरान राम रहीम के आचरण एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे और इस बारे में पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जेल अधीक्षक को यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपेंगे. राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी. कुल मिलाकर अब तक 2.5 सालों में वह 7 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है.
ये भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाली भीड़ में शामिल हैवान का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीर
– 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी थी.
– बीमार मां से दूसरी बार मिलने के लिए 21 मई 2021 को राम रहीम को 1 दिन की पैरोल दी गई.
– 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी थी.
– जून 2022 में राम रहीम को फिर एक महीने की पैरोल दी गई.
– अक्टूबर 2022 में राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई.
– 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी।
– 20 जुलाई 2023 को 7वीं बार राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…