देश

एचएएल ने तेजस लड़ाकू विमान के लिए 62,000 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर की पुष्टि की, स्टॉक में आया उछाल

सरकारी क्षेत्र की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने गुरुवार को केंद्र से 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए (तेजस) के ऑर्डर की पुष्टि की, जिसकी कुल वैल्यू 62,000 करोड़ रुपए है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर फाइलिंग में एचएएल ने कहा, “रक्षा मंत्रालय ने सूचना दी है कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 19 अगस्त, 2025 को एचएएल से भारतीय वायु सेना के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा संबंधित उपकरणों के साथ 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.”

एचएएल के शेयर ने छुआ उच्चतम स्तर

इस फाइलिंग के बाद एचएएल के शेयर में तेजी देखी गई और इसने 4,526.80 का उच्चतम स्तर छुआ. हालांकि, दोपहर 12 बजे एचएएल का शेयर 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,488 रुपए पर था.

एचएएल के शेयर में बीते छह महीने में काफी मजबूती देखी गई है और इस दौरान शेयर ने 33 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है. वहीं, लंबी अवधि में भी शेयर का प्रदर्शन दमदार रहा है और बीते 5 वर्षों में शेयर ने 640 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

यह सौदा एचएएल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में मिग-21 बेड़े की जगह लेंगे.

एलसीए एमके1ए, तेजस का एक एडवांस वर्जन

एलसीए एमके1ए, तेजस का एक एडवांस वर्जन है, जिसे बेहतर लड़ाकू क्षमताओं के लिए डिजाइन किया गया है और यह नया रक्षा अनुबंध, फरवरी 2021 में एचएएल द्वारा अनुबंध प्राप्त करने के बाद, इस विमान के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर है.

इंजन आपूर्ति की पिछली चुनौतियों के समाधान के बाद तेजस की इस साल डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 26 में छह जेट विमानों की आपूर्ति निर्धारित है.

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में एचएएल का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 3.7 प्रतिशत घटकर 1,383.8 करोड़ रुपए रह गया, जबकि परिचालन से प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 4,819 करोड़ रुपए हो गया. ईबीआईटीडीए लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 1,284 करोड़ रुपए हो गया, जबकि मार्जिन एक साल पहले के 22.8 प्रतिशत से बढ़कर 26.7 प्रतिशत हो गया.

ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! मोदी सरकार ने एलसीए तेजस मार्क 1 ए लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 62000 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

4 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

4 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago