यूटिलिटी

ईपीएफओ ने जून में 21.89 लाख सदस्य जोड़े, बनाया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस वर्ष जून में 21.89 लाख सदस्यों को जोड़ा, जो अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई. यह आंकड़ा पिछले महीने मई की तुलना में जून के दौरान नेट पेरोल एडिशन में 9.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

इसके अलावा, सालाना आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में जून में नेट पेरोल एडिशन में 13.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहलों से बढ़े हुए रोजगार अवसरों और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ी हुई जागरूकता को दर्शाता है.

EPFO ने एक महीने में साढ़े 10 लाख नए सदस्य

ईपीएफओ (EPFO) ने इस वर्ष जून में लगभग 10.62 लाख नए सब्सक्राइबर्स का नामांकन किया, जो मई की तुलना में 12.68 प्रतिशत की वृद्धि और जून 2024 की तुलना में 3.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो रोजगार के अवसरों में वृद्धि को दर्शाता है.

आंकड़ों का एक महत्वपूर्ण पहलू 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है. ईपीएफओ ने 18-25 आयु वर्ग में 6.39 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े, जो जून में जुड़े कुल नए सब्सक्राइबर्स का 60.22 प्रतिशत है. इस महीने में जुड़े 18-25 आयु वर्ग के नए सब्सक्राइबर्स की संख्या पिछले मई महीने की तुलना में 14.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

इसके अलावा, जून 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए नेट पेरोल एडिशन लगभग 9.72 लाख है, जो पिछले महीने की तुलना में 11.41 प्रतिशत की वृद्धि और पिछले वर्ष जून की तुलना में 12.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

यह पहले के रुझान के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि संगठित वर्कफोर्स में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जो कि मुख्यतः फर्स्ट टाइम जॉब सीकर्स हैं. लगभग 16.93 लाख सदस्य, जो पहले ईपीएफओ से बाहर हो गए थे, इस वर्ष जून में फिर से ईपीएफओ में शामिल हुए. यह आंकड़ा मई की तुलना में 5.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. यह जून 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 19.65 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने के दामों में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आपके शहर में क्या है सोने चांदी के ताजा दाम

आधिकारिक बयान के अनुसार, इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी संचित राशि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण सुनिश्चित हुआ और उनकी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ.

इस वर्ष जून में लगभग 3.02 लाख नई महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं, जो पिछले महीने की तुलना में 14.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. यह पिछले वर्ष जून की तुलना में साल-दर-साल 1.34 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्शाता है.

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, इस महीने के दौरान नेट फीमेल पेरोल एडिशन में लगभग 4.72 लाख की वृद्धि हुई, जो मई की तुलना में मासिक आधार पर 11.11 प्रतिशत की वृद्धि और जून 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 10.29 प्रतिशत की वृद्धि है. महिला सदस्यों की संख्या में यह वृद्धि अधिक इंक्लूसिव और डायवर्स वर्कफोर्स की ओर बड़े बदलाव का संकेत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

9 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

10 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

22 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

30 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago