देश

Hamirpur: 22 वर्षीय ग्राम पंचायत अधिकारी ने लगाई फांसी, तबादले से था परेशान, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. स्थानांतरण होने से परेशान ग्राम पंचायत अधिकारी ने शनिवार तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया है तो मां ने भी आत्महत्या की वजह तबादले को ही बताया है. हालांकि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर कस्बे के मराठीपुरा निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार माथुर बांदा के जसपुरा ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि वह ट्रांसफर होने के कारण परेशान थे और किसी से बात भी नहीं कर रहे थे. तो वहीं जब शनिवार को घर के लोग सुबह उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि, रस्सी के फंदे से उनका शव लटका हुआ था. इसके बाद तो मानो घर पर पहाड़ टूट पड़ा हो. जवान बेटे के खोने के बाद मां बदहवास सी हो गई है. मृतक की मां विजयलक्ष्मी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उसका जसपुरा ब्लाक के ही दूसरे गांव में स्थानांतरण कर दिया गया था. इसी के बाद से वह लगातार परेशान रहता था. वहीं रिश्तेदारों की मदद से अपनी बड़ी बहन की शादी के लिए लड़का खोज रहा था, लेकिन सही लड़का भी नहीं मिल रहा था. इससे भी वह तनाव में चल रहा था. इस घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- हिंसा की आग में जल रहा फ्रांस, दंगा रोकने को योगी के बुलडोजर की आई मांग, जर्मनी के प्रो. एन जॉन ने कहा, “योगी को भेजना ही होगा… दंगा हो सकता है 24 घंटे में नियंत्रित”

मालूम हो कि अनुज के पिता राजेंद्र प्रसाद भी ग्राम विकास अधिकारी थे, जिनकी मौत के बाद अनुज को नौकरी मिली थी. अनुज छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था. बताया जा रहा है कि, उसके ऊपर बहनों की शादी करने के अलावा सभी जिम्मेदारियां थी. वहीं कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago