देश

Agra: Pushpa Movie की स्टाइल में एंबुलेंस से की जा रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भी दबोचा फिल्मी स्टाइल में, 25 लाख का गांजा बरामद

Agra: फिल्में किस कदर लोगों को क्राइम के पाठ पढ़ा रही हैं, इसका जीता-जागता मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है. यहां Pushpa Movie की स्टाइल में एक तस्कर ने गांजे की तस्करी के लिए एंबुलेंस को अपना हथियार बनाया ताकि किसी को शक न हो, लेकिन यूपी की स्मार्ट पुलिस ने भी उसे तगड़ा सबक सिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में ही दबोच लिया. बता दें कि पुष्पा फिल्म में चंदन की तस्करी करने के लिए दूध के टैंकर का इस्तेमाल किया था.

लोहो के बॉक्स में छिपाया था गांजा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अलीगढ़ के एक शातिर ने एंबुलेंस को तस्करी का जरिया बनाया ताकि किसी को जरा भी शक न हो और फिर ओडिशा से 200 किलोग्राम गांजा तस्करी करके आगरा के रास्ते होते हुए मथुरा ले जा रहा था. इसी दौरान आगरा पुलिस ने भी शक होने पर एंबुलेंस को ट्रक से उतरवा लिया. इसी दौरान आरोपी भागने लगे तो पुलिस का शक और पक्का हो गया और फिर जब खोजबीन की तो पुलिस ने देखा कि गाड़ी के पीछे लोहे के बॉक्स में उसने गांजा छिपाया गया था.

ये भी पढ़ें- दुखद खबर: यूपी पुलिस के दारोगा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर

पुलिस ने अलीगढ़ थाना गोंडा के रहने वाले चंद्रवीर को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है. डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आईएसबीटी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक ट्रक आता दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि, इस ट्रक पर एक ईको एंबुलेंस लोड थी. इस पर पुलिस ने पूछताछ के दौरान ट्रक चालक से पूछा कि एंबुलेंस किसकी है. इस पर चालक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सागर जिले से इसे लेकर आ रहा है. एंबुलेंस खराब हो गई थी. उसने बताया कि आगरा ट्रांसपोर्ट नगर में इसे छोड़ना था. उसने ये भी पुलिस को बताया कि, एंबुलेंस चालक इसी ट्रक में बैठा है. इस पर पुलिस ने एंबुलेंस को उतारने के लिए कहा तो आरोपी चंद्रवीर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की जांच की तो लोहे के बॉक्स में गांजा बरामद हुआ.

5 नंबर प्लेट मिली पुलिस को

थाना हरीपर्वत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपी ओडिशा से मथुरा के लिए गांजा ले जा रहा था. उन्होंने बताया कि, आरोपियों के पास से 5 नम्बर प्लेट मिली हैं. अरविंद कुमार ने बताया कि शातिर जिन राज्यों से गुजरते थे, उसी की नंबर प्लेट लगा लेते थे. इसके अलावा जो भी रास्ते में मिलता था, उसे गांजा बेच देते थे. इससे उसका मुनाफा हो जाता था. पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में 5 अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट मिली हैं और सभी फर्जी है.

25 लाख आंकी जा रही है गांजे की कीमत

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जो गांजा पकड़ा गया है, उसकी कीमत करीब 25 लाख आंकी जा रही है. गांजे की तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थी. इसीलिए पुलिस भी इस बात को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिंग कर रही थी. तस्करों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम लगातार अभियान भी चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष चेकिंग के दौरान आईएसबीटी पर शातिर तस्कर को पकड़ लिया गया. उन लोगों के पास से 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि पुलिस तस्करों के पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago