देश

हरदा भीषण हादसे में 4 गोदामों को किया गया सील, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Harda Factory Blast: इंदौर के हरदा में हुए भीषण हादसे को लेकर नया अपडेट आया है. जिला कलेक्टर ने जिले में अलर्ट जारी किया है. निर्देश में कहा गया है कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करे और पैक्ट्री (पटाखा) में जाकर जांच करें. कलेक्टर के इस निर्देश के बाद सभी अधिकारी निकले और पटाखा फैक्ट्री में जाकर जांच की. जांच के दौरान यह पाया गया कि सुरक्षा को लेकर सावधानी नहीं बरती गई है. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में गड़बड़ी पाई जाने पर 4 फैक्ट्री को सील कर दिया है.

पटाखा गोदामों की हुई सघन जांच

बता दें कि महू इलाके के अलग-अलग पटाखा गोदामों में गहन जांच की गई है. साथ ही सहू सब डिवीजन में पटाखा गोदाम में सुरक्षा मानकों जैसे- पानी, वेंटिलेटर, रेती इत्यादि की व्यवस्था को लेकर भी सघन जांच की गई. इसके अलावा गोदाम की लाइसेंस की शर्तें, स्टॉक के मिलान को लेकर भी खास जांच की गई. जानकारी के मुताबिक 15 लाइसेंस धारियों की जांच की गई है. जिसमें चार जगहों पर गोदाम को आगे की कार्रवाई के लिए सील कर गिया गया.

4 गोदाम सील

सील किए गए गोदामों में रवि फायर वर्क्स सुरेश फेरवानी अंबाचंदन, फर्म श्याम सुंदर जसवानी अंबाचंदन, लक्ष्मी फायर वर्क्स इंडस्ट्री प्रो. नरेश बालचंदानी दतोदा, लक्ष्मी फायर वर्क्स, प्रो. जमनादास बालचंदानी के नाम शामिल हैं. इन सभी फर्म्स को सील कर गोदाम का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक

भीषण हादसे में सीएम मोहन यादव ने उच्चस्तरीय बैठक लिया है. जिसमें पूरे प्रदेश के कलेक्टर शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिले में जहां-जहां पटाखा फैक्टरी है वहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है या नहीं. बता दें कि हरदा भीषण हादसे में कई लोगों की जान चली गई.

Dipesh Thakur

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

34 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

40 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

52 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago