बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
लव थर्मामीटर
Rose Day: प्यार का त्योहार यानि वैलेंटाइन डे वीक आज से शुरू हो चुकी है गिफ्ट आइटम की दुकानों पर उपहार आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मांग लव थर्मामीटर की हो रही है. इस बेहद ही आकर्षक गिफ्ट के जरिए प्रेमी अपने प्रेम की गहराई को नापेंगे. वैलेंटाइन वीक डे की शुरुआत 7 फरवरी से होती है जिसमें कुल 8 दिन यानी की 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है.
रोज डे से वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत होती है जो प्रप्रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन डे से समाप्त होती है. प्रेमी जोड़ो के लिए हर दिन बेहद खास होता है. लेकिन इस बार बाजार में लव थर्मामीटर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र हैं. कांच के बने आकर्षक थर्मामीटर में लाल रंग का तरल पदार्थ भरा हुआ है.
फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है. कपल्स बेसब्री से इस महीने का इंतजार करते हैं, क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए होता है. आज 7 फरवरी को रोज डे के साथ इस रोमांटिक वीक की शुरुआत होती है. ऐसे में रोज डे के मौके पर इस बार बाजार में लव थर्मामीटर लाया गया है जो युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र हैं. इसमें प्रेमी जोड़े द्वारा संयुक्त रुप से निचला हिस्सा पकड़ने पर यह तरल पदार्थ ऊपर की तरफ चढ़ता है. बीच में बने दिल के आकार की कृति के पूरा डूबने पर यह सर्वोच्च माना जाता है.
ये भी पढ़ें:Happy Valentine Week 2024: रोमांटिक हफ्ते की शुरुआत के साथ अपने प्यार को इन संदेशों से कहें दिल की बात
मऊ रोड स्थित जेस्मिन गिफ्ट शाप के संचालक ने बताया कि लव थर्मामीटर दो आकारों में उपलब्ध है. इसका बाजार कीमत 200 से 250 रुपये है. युवाओं में इसे काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही रोज डे के मौके पर बाजारों में लव थर्मामीटर को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी हुई है. इतना ही नहीं बाजार में इस बार कई तरह के टेडी बियर, डिजाइनर चाकलेट, आर्टिफिशियल म्यूजिकल गुलाब समेत कई उपहार आए हैं. सप्ताह भर उपहारों की अच्छी बिक्री होती है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…