देश

आखिरकार जीत ही गई जिंदगी, गुजरात के जामनगर में बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे को 9 घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया

गुजरात के जामनगर के गोवना गांव में मंगलवार शाम को बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को आज बुधवार तड़के बचा लिया गया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है. बता दें कि बच्चा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बोरवेल में गिर गया था और नौ घंटे से अधिक समय के ऑपरेशन के बाद सुबह करीब चार बजे उसे बचा लिया गया. जामनगर जिले के लालपुर तालुका के कार्यकारी मजिस्ट्रेट कटान चावड़ा ने बताया, “शाम 6.30-7 बजे बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को मिली.

इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को इलाज के लिए तुरंत जामनगर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. बचाव अभियान के लिए अग्निशमन सेवा विभाग की दो टीमें और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बुलाया गया. इससे पहले जनवरी में, गुजरात के द्वारका जिले में एक बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची की बचाव के एक घंटे के भीतर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी. एंजेल सखरा नाम की इस लड़की को आठ घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद बचाया गया और खंभालिया शहर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इंडिया अलायंस को झटका दे सकते हैं जयंत चौधरी, BJP ने RLD को ऑफर की 4 सीटें

Rohit Rai

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

34 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

39 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

52 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago