देश

Hardoi News: घर से बिना बताए गायब रहने पर पिता ने बेटे को दी दिल दहला देने वाली सजा, नंगा कर रस्सी से बांधकर बिठा दिया रेलवे ट्रैक पर, GRP जांच में जुटी

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक पिता का गुस्सा इतना बढ़ा कि, उसने बेटे की जान की परवाह भी नहीं की. खबर सामने आ रही है कि यहां एक बच्चा घर में किसी को बताए बगैर ही, कहीं घूमने चला गया था, जिससे नाराज पिता ने उसको नंगा कर रेलवे ट्रैक पर हाथ पैर बांधकर बिठा दिया और खुद दूर जाकर बैठ गया. इस दौरान बच्चा रोता रहा. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि किशोर रविवार सुबह घर से बिना किसी को बताए ही निकल गया था और देर शाम करीब 11 बजे घर पहुंचा. इस दौरान उसके पिता ने उसकी कई जगहों पर खोज की और आस-पास वालों से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इस पर पूरा परिवार दुखी था. बताया जा रहा है कि, रात करीब 11 बजे बच्चा अपने आप घर पहुंचा. इस पर नाराज पिता ने उसे रेलवे ट्रैक पर ले जाकर, उसके सारे कपड़े उतार दिए और फिर उसे प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर रेलवे ट्रैक पर बैठा दिया और खुद भी ट्रैक के किनारे बैठ गया. बताया जा रहा है कि सामने से ट्रेन आ रही थी, लेकिन इसी बीच बच्चे की बहन पहुंच गई और उसने दोनों को बचा लिया. वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है एक लड़की वहां आती है और वह अपने पिता को समझाने का प्रयास करते हुए कहती है कि अभी कोई हादसा हो जाए तो. इसके बाद उसका पिता कहता है कि हम तो यहां बैठे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों को गुमराह कर पहले इधर-उधर दौड़ाया, फिर कहा- दिलशाद की हो चुकी है मौत !

दोनों आपस में ये बाते करते ही हैं, कि सामने से ट्रेन आती हुई दिखाई पड़ती है और बच्चे की बहन एक बार फिर कहती है कि सामने से ट्रेन आ रही है, इसको उठाओ, जिसके बाद पिता उसे उठाता है और कुछ दूर ले जाकर उसे बैठा देता है और खुद भी वहीं बैठ जाता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं इस वीडियो का संज्ञान अब जीआरपी ने भी लिया है. जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. पूरा मामला हरदोई रेलवे स्टेशन के पास सीतापुर ओवरब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राजस्थान में खनन माफियाओं का तांडव! अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा…

9 minutes ago

एडवोकेट शाह जबीन क़ाज़ी को उर्दू की सेवा के लिए भारत एक्सप्रेस का विशेष सम्मान

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया…

10 minutes ago

कॉकरोच-चींटियां, नकली घी और खुली नालियां, त्योहारों से पहले मुंबई में मिलावटखोरों पर नकेल, 5 रेस्टोरेंट्स पर ताला

त्योहारी सीजन में मुंबई FDA ने मलाड, बांद्रा, वर्सोवा और महालक्ष्मी के 5 फूड आउटलेट्स…

17 minutes ago

उन्नाव में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा! 2002 में पिता को मरा बताकर हथिया ली नौकरी, पड़ोसी ने कर दिया भंडाफोड़

Unnao Teacher Fraud: उन्नाव में एक बेटे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स पेश कर अपने पिता को…

55 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत में प्रोफेसर एंगल फेल! क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में…

55 minutes ago