देश

हरिद्वार प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बनाए गए मजार पर चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई. प्रशासन ने राजपुर गांव में अवैध रूप से बनाए गए मजार पर बुलडोजर चलाया. यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी. मजार को हटाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इसे बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया.

इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा. अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत प्रशासन ने यह कदम उठाया है. हरिद्वार जिला प्रशासन ने पहले भी ग्राम सभाओं में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जे को हटाने का कार्य किया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

मजार निर्माण की नहीं थी अनुमति

हरिद्वार जिले के अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मजार के निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि 2016 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल के नवनिर्माण या पुनर्निर्माण के लिए जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है.

अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहा है अभियान

गौरतलब है क‍ि प्रदेश में अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर अभियान चला रही है. इसका उद्देश्य सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अवैध निर्माण, चाहे वह आवासीय हो, वाणिज्यिक या धार्मिक स्थल, प्रशासन के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इसके प्रति सख्त कार्रवाई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago