Categories: देश

विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष

मोदी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष बनाया है. महिला आयोग ने एक पोष्ट में इसकी जानकारी दी है. महिला आयोग ने पोस्ट में कहा, “NCW को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि NCW अधिनियम, 1990 की धारा 3 के अनुसार केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.”

सरकारी अधिसूचना में पुष्टि की गई है कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत की गई नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए या उनकी आयु 65 वर्ष होने तक ,जो भी पहले हो, रहेगी. विजया किशोर रहाटकर ने रेखा शर्मा का स्थान लिया है, जिनका एनसीडब्ल्यू प्रमुख के रूप में कार्यकाल 6 अगस्त को समाप्त हो गया.

आयोग के नए सदस्य भी नियुक्त

रहाटकर की नियुक्ति के अलावा सरकार ने एनसीडब्ल्यू में नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार डॉ. अर्चना मजूमदार को तीन साल के कार्यकाल के लिए आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान इकाई की सह-प्रभारी विजया रहाटकर पिछले कुछ सालों से पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं. बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के वह 1995 में बूथ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुईं और धीरे-धीरे आगे बढ़ती गईं.


ये भी पढें: Jammu Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मिली मंजूरी


औरंगाबाद की मेयर रह चुकीं हैं विजया

विजया रहाटकर इससे पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष रह चुकी हैं. वो भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही हैं. वह 2007 से 2010 तक औरंगाबाद नगर निगम की महापौर रही हैं.महापौर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह राष्ट्रीय महापौर परिषद की उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र महापौर परिषद की अध्यक्ष भी रहीं. 2014 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह 2010 से 2014 तक दो कार्यकालों के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी हैं. भाजपा की महिला नेता की तौर पर स्थापित रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री और इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

6 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

59 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

2 hours ago