देश

Haryana Assembly Election 2024: जींद से जीते भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा, जताया लोगों का आभार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की जींद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा जीत गए हैं. उन्होंने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सबका आभार जताया.

उन्होंने कहा, “जींद की जनता लगातार मिड्ढा परिवार और भारतीय जनता पार्टी पर अपना प्यार बरसा रही है. यह हम सभी के लिए खुशी की बात है. इस बार भी जींद की जनता ने हमें अपना प्यार दिया. इसके लिए मैं हरियाणा की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं. जींद की जनता ने फिर से अपना आशीर्वाद दिया. हमारी पूरी कोशिश रहेगी की जींद की जनता की उम्मीदों पर हम खरे उतरे. उन्हें बिल्कुल भी शिकायत का मौका नहीं मिले.”

कुछ लोग जरा अपनी हद में ही रहे: मिड्ढा

उन्होंने अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “यूं तो लोगों ने हमारे बारे में बहुत कहा. अब ये सब तो चलता ही रहता है, लेकिन फिर भी मैं लोगों से यही अपील करना चाहूंगा कि वो जरा मर्यादा में रहे, तो ज्यादा बेहतर रहेगा. कुछ लोगों ने हमारे लिए बहुत ज्यादा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई बात नहीं, ये सब तो चलता रहता है, मगर मैं फिर से इस बात पर बल देना चाहूंगा कि यह बेहतर रहेगा कि कुछ लोग जरा अपनी हद में ही रहे.”

उन्होंने आगे कहा, “लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है. एक बार फिर से हमारी पार्टी सूबे में अपनी सरकार बनाने जा रही है. हम लोगों के हितों का ख्याल रखेंगे. यह हमारे लिए अभूतपूर्व समर्थन है. जिसका हम स्वागत करते हैं.”

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही थी, लेकिन एकाएक उस वक्त कांग्रेस के खेमे में मायूसी छा गई, जब बीजेपी बढ़त की ओर बढ़ती चली गई.

इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता सुशील कुमार गुप्ता का दावा है कि अगर कांग्रेस ने हमारे साथ (आम आदमी पार्टी) गठबंधन किया होता, तो आज हम निश्चित तौर पर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होते. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर हमने गठबंधन किया था, तो हमने बीजेपी को बैसाखियों पर ला दिया था. निश्चित तौर पर अगर हम हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन करते, तो यह गठबंधन जीत का परचम लहराकर ही दम लेता.

आईएएनएस

Recent Posts

भगवा जागरण: उत्तर प्रदेश मंडल की राजनीति से कमंडल के दबदबे तक कैसे पहुंचा

Saffron Politics In UP: उत्तर प्रदेश तब बदला, जब जाति आधारित राजनीति सत्ता की एकमात्र…

2 minutes ago

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

16 minutes ago

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

34 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

39 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

39 minutes ago