चुनाव

Jammu Kashmir Assembly Election में AAP का खुला खाता, Doda से Mehraj Malik ने दर्ज की जीत

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता खुल गया है. विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से पार्टी के प्रत्याशी मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है. मेहराज ने भाजपा उम्मीदवार को गजय सिंह राणा को 4,770 मतों से मात दी. उन्हें कुल 22,944 वोट मिले, जबकि राणा 18,174 मतों पर सिमट गए. इसके साथ ही अब आम आदमी पार्टी पांच राज्यों तक पहुंच गई है.

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

अभी तक सामने आए नतीजे और रुझानों में जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस का गठबंधन बहुमत हासिल करता दिख रहा है. वहीं, डोडा से आप के प्रत्याशी के जीत दर्ज करने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई. आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े. पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई.”

मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी डोडा से जीतने वाले मेहराज को बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘बहुत बहुत बधाई मेहराज भाई. आपकी इस जीत से अब पांच राज्यों की विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है. साथ ही जम्मू कश्मीर के प्रभारी इमरान हुसैन को भी बहुत बधाई.’

पंजाब के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अब देश के पांच राज्यों में ‘आप’ के विधायक हैं. जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को उनकी शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद. पूरी लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को भी बहुत-बहुत बधाई.

ये भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024: जींद से जीते भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा, जताया लोगों का आभार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

20 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

28 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

29 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

38 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

45 minutes ago