देश

Haryana Assembly Election: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले- ‘हरियाणा में कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी’

Haryana Assembly Election Result: देश के दो चुनावी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए आज मतगणना हो रही है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आईएएनएस से खास बातचीत की. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आईएएनएस को बताया, शुरुआती रुझान में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, कहीं ईवीएम खुल रहें होंगे, कहीं बैलेट की काउंटिंग हो रही होगी, लेकिन 11 बजे तक दोनों राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आती हुई दिखाई देगी.

मुख्यमंत्री के तीन दावेदार

हरियाणा में कांग्रेस अगर पूर्ण समर्थन की सरकार बनेगी तो यहां पर मुख्यमंत्री के तीन दावेदार हैं. जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला सीएम की रेस में हैं। इसको लेकर आलोक शर्मा ने बोला कि सीएम पद की दावेदारी कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता कर सकता है. लेकिन विधायक दल, ऑब्जर्वर्स और हाईकमान सभी मिलकर तय करेंगे कि कौन हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा.

जम्मू-कश्मीर में पांच नॉमिनेटेड सदस्यों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर उपराज्यपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ऐसा कदम लेने जा रही है तो ये लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा-सीधा हनन और लोकतंत्र की हत्या कहलाएगी. जम्मू-कश्मीर में जो भी सरकार चुनकर आए, वो तय करें कि वो नॉमिनेटेड सदस्य कौन होंगे? इसके लिए हमें कोई भी संविधान का रास्ता अख्तियार करना हुआ, तो हम करेंगे और इसका विरोध करेंगे.

बहुमत नहीं मिलने पर प्लान ‘बी’ तैयार

हरियाणा में कांग्रेस को कोई बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में क्या पार्टी द्वारा कोई प्लान ‘बी’ तैयार किया गया है, इसको लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें कोई भी प्लान ‘बी’ की आवश्यकता नहीं है. इस बार जनता ज्यादा समझदार है, वो जानती है कि किसको मतदान करना है और किसको नहीं करना है. दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार आएगी और हरियाणा में हम दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

10 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

26 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

41 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

43 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago