Categories: देश

Haryana Election 2024: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल होंगे? दोनों राहुल गांधी से मिले

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.  इस बीच बुधवार को विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहलवानों की टिकट पक्की हो सकती है.

दरअसल, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलों के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि साल 2023 से चल रहे भारतीय पहलवानों के विरोध के पीछे की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह थे. पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद से ही पहलवानों की भाजपा से नाराजगी साफ तौर पर दिखाई देने लगी थी.

पहलवान विनेश फोगाट की तस्वीर

विनेश को 3, बजरंग को 2 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने विनेश फोगाट को 3 और बजरंग पूनिया को 2 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. पिछले शनिवार को विनेश फोगाट ने किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया थी. वह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थीं। इस दौरान विनेश से यह भी पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ेंगी? इस पर पहलवान ने जवाब दिया कि वह राजनीति के बारे में नहीं जानतीं, लेकिन किसानों का पूरा समर्थन करती हैं.

जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी कांग्रेस

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने उस समय और भी जोर पकड़ लिया जब दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस एक-दो दिन में हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है. वहीं, उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले पहलवानों की यह मुलाकात इस बात के संकेत को और मजबूत कर रही है कि पहलवान फोगाट और पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ सकते हैं.

27 अगस्त 2024 को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने कहा था कि उन पर राजनीति में आने का दबाव है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में अपने बड़ों से सलाह लेंगी. विनेश ने कहा था कि जब उनका मन स्थिर और साफ होगा, तब वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है.

— भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago