देश

2020 Delhi Riots Case: आरोपी शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इनकार

2020 Delhi Riots: 2020 दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में आरोपी शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट 7 अक्टूबर को शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि हमने कोई बहुत लंबी तारीख नहीं दी है. जमानत पर सुनवाई के लिए अगले महीने की तारीख दी है, जबकि शरजील इमाम की ओर से पेश वकील ने कहा कि शरजील इमाम की जमानत याचिका पिछले 28 महीनों से लंबित है. शरजील इमाम ने 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया और 16 दिसंबर 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण दिया था.

ये भी पढ़ें-“राजनैतिक आकाओं की सरपरस्ती के घाल-मेल ने ऐसे लफंगों को मान्यता दिला दी है…” 12वीं के छात्र की हत्या मामले में कुमार विश्वास ने साधा निशाना

इसमें उसने असम और पूर्वोत्तर के शेष हिस्से को देश से अलग करने की धमकी थी. निचली अदालत ने 2022 में उसके खिलाफ आरोप तय किये थे. बता दें कि फरवरी 2020 में दिल्ली के नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों के पीछे बड़ी साजिश रचने के मामले में आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को वैधानिक जमानत दे दी थी.

शरजील इमाम ने इस मामले में कहा था कि जिन धाराओं के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें सात साल की अधिकतम सजा का प्रावधान है, जिसमें से वो आधी सजा काट ली है. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए वैधानिक जमानत दे दिया था. गौरतलब है कि उमर खालिद, शरजील इमाम और कई अन्य पर फरवरी 2020 के दंगों के कथित तौर पर मास्टरमाइंड होने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे.

बता दें कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. खालिद को सितंबर 2020 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 28 मई को ट्रायल कोर्ट ने खालिद की दूसरी बार नियमित जमानत की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि उसकी पहली जमानत याचिका को खारिज करने वाला उसका पिछला आदेश अंतिम हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

2 seconds ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

4 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

21 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

21 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

28 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

37 minutes ago