देश

Haryana Floor Test: “मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए किया है काम…”, नाराजगी के बीच बोले अनिल विज

Haryana Floor Test: हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद मंगलवार यानी कल नायब सिंह सैनी ने 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. तो वहीं आज हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट जारी है. इस दौरान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विश्वास मत साबित करेंगे. तो इसी बीच हरियाणा बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कहा जा रहा है कि नई सरकार की गठन प्रक्रिया के बीच उन्होंने जिस प्रकार अपनी नाराजगी व्यक्त की है उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हैं. विज ने विधायक दल की बैठक का बहिष्कार किया था और वो वहां से निकल कर सीधे अंबाला पहुंच गए थे. तो वहीं उनके अगले कदम को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच उनका एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा के लिए किए गए कार्य को लेकर कहा है. इसी के साथ ये भी कहा है कि वह अब भी भाजपा के लिए काम करेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि, ”मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा तथा पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा.” इस बयान से उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा के साथ हैं, लेकिन उनकी हरियाणा की सियासत में उनकी नाराजगी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर उनके समर्थकों की ही नहीं, बल्कि विरोधियों की भी निगाहें टिकी हुई है. अनिल विज की यह नाराजगी काफी अहम इसलिए भी मानी जा रही है, क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव करीब है और उनको लेकर भाजपा नेताओं को भय है कि इन चुनावों में विज उनके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी न कर दें. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि, अनिल विज भी विधानसभा पहुंच गए हैं. अपनी नाराजगी की वजह से वह मंगलवार को नायब सिंह सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं गए थे.

ये भी पढ़ें- Haryana Floor Test: हरियाणा में आज होगा सूबे की नई नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, BJP ने बुलाई बैठक

ये थी उम्मीद

दरअसल मंगलवार को जब मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया तो अनिल विज के समर्थकों को ये उम्मीद थी कि उनको मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया. जैसे ही नायब सिंह सैनी के नाम की घोषणा हुई विज बैठक से निकल गए थे और उन्होंने सरकारी गाड़ी भी वहीं छोड़ दी थी. प्राइवेट गाड़ी से ही वह अंबाला चले गए थे. जब से विज ने बैठक का बहिष्कार किया है, उसी समय से उनके कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन उनके ताजा बयान ने भाजपा को थोड़ा राहत जरूर दी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

7 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

8 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago