प्रेग्नेंट नहीं हैं सिद्धू मूसेवाला की मां
Sidhu Moosewala Father Balkaur Singh: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi singer Sidhu Moosewala) की मां को लेकर हाल ही में एक खबर आई थी कि वो फिर से मां बनने वाली हैं. ऐसे में अब सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी ने लोगों को उस्ताहित कर दिया था लेकिन अब सिद्धू मूसेवाला के पिता का एक बयान सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट है और वे जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं. जिसके बाद दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज किया है आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
पंजाबी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं जो परिवार के बारे में चिंतित हैं लेकिन हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए. उन्होंने पंजाबी में लिखा जो भी खबर होगी परिवार आप सभी के साथ जरूर शेयर करेगा.
फरवरी में ये खबर आई थी कि घर के इकलौते चिराग यानी की अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला को खोने के बाद परिवार ने ये फैसला लिया था कि वो अपने घर में फिर से बच्चों का स्वागत करेंगे और ऐसा इसलिए क्योंकि वो अकेले पड़ गए थे ऐसे में उन्होंने IVF तकनीक की मदद से पैरेंट्स बनने का फैसला किया है. इसी बीच खबर आई है कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर इस वक्त अस्पताल में भर्ती है और वे जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती है.
ये भी पढ़ें:‘JNU’ और ‘बंगाल 1947 एक अनकही प्रेम कहानी` का पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 29 मई 2022 को हुई थी. पंजाबी सिंगर को सरेआम 24 गोलियों की बौछार कर दी थी जिसकी वजह से उनकी हत्या हो गई थी. मूसेवाला को ये गोलियां मानसा के जवाहर गांव में मारी गई थी. जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त मूसेवाला जीप में सवार थे. मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…