Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Floor Test

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा​ कि उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए हैं. उनका कहना है कि वह राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की देख-रेख में पले-बढ़े हैं.

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि, सरकार को उन कमियों को बताना चाहिए, जिसके कारण राज्य में अचानक सत्ता परिवर्तन करना पड़ा.

मंगलवार को जब मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया तो अनिल विज के समर्थकों को ये उम्मीद थी कि उनको मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

कल शपथ ग्रहण करने के बाद हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है और उनसे आज बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है.