देश

Haryana Municipal Election 2025: बीजेपी की धमाकेदार जीत, कांग्रेस का रोहतक गढ़ ढहा, मानेसर में कौन लाया ट्विस्ट?

Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है. इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है. हालांकि, मानेसर में एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस पहली बार निकाय चुनाव में उतरी थी, लेकिन यहां भी उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

महापौर पदों के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी के उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की है. वहीं, यमुनानगर और पानीपत में भी बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत यादव ने बाजी मारी. उन्होंने बीजेपी के सुंदर लाल को 2,293 वोटों के अंतर से हराया. इससे पहले बीजेपी का 10 में से 8 नगर निगमों पर कब्जा था.

बड़े अंतर से जीत

फरीदाबाद में बीजेपी की परवीन जोशी ने 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि गुरुग्राम में राज रानी ने 1.79 लाख वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की. सोनीपत में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की कोमल दीवान को मात दी. करनाल में बीजेपी की रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस के मनोज वाधवा को हराया. हालांकि, कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका रोहतक में लगा, जहां बीजेपी के राम अवतार ने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को शिकस्त दी. बता दें कि 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रोहतक और झज्जर जिलों में अपनी पकड़ बनाए रखी थी और 8 में से 7 सीटें जीती थीं.

हुड्डा का बयान: ‘कांग्रेस पर असर नहीं’

निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इन परिणामों का कांग्रेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, “पहले भी नगर निगमों में बीजेपी का दबदबा रहा है. अगर हम कोई सीट हारते तो यह झटका होता, लेकिन ये हमारे पास पहले से ही नहीं थीं. कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिली होगी, लेकिन मैं चुनाव के दौरान कहीं नहीं गया. मुझे नहीं लगता कि इन नतीजों का कोई खास प्रभाव होगा.”

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

बीजेपी की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “नतीजे साफ दिखाते हैं कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर कितना भरोसा जताया है. लोगों ने सरकार के विकास कार्यों के लिए वोट दिया है. ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है और सभी वादों को पूरा कर रही है. कार्यकर्ता खुश हैं और ये परिणाम पीएम मोदी के विजन का नतीजा हैं. हम उनके साथ जश्न मनाएंगे.”

हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हल्के में लिया और इसलिए जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.


इसे भी पढ़ें- संभल मामले में सीएम योगी का दावा, 68 तीर्थस्थल थे, लेकिन अभी तक 18 ही मिले


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

49 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago