दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की ओर से दौर याचिका को खारिज कर दिया है. कपूर पर जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर आतंकी फंडिंग और अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है. इसी मामले में यासीन मलिक आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.
मामले की सुनवाई के दौरान यासीन मलिक ने कहा था कि 1994 में हथियार छोड़ने के बाद मैंने महात्मा गांधी के सिंद्धान्तों का पालन किया है और तब से मैं कश्मीर में अहिंसक राजनीति कर रहा हूं. कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक पर युएपीए की धारा के तहत आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने से लेकर उन गतिविधियों के लिए धन जुटाने का आरोप है. मलिक पर आपराधिक साजिश, देशद्रोह समेत हिंसा के कई मामले दर्ज है, जिनमें फांसी या उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आरोपी जहूर अहमद शाह इस टेरर फंडिंग का मुख्य किरदार था और आरोपी नवल किशोर कपूर ने इस काम में सक्रिय भूमिका निभाई.
कोर्ट ने यह भी कहा था कि प्रथम दृष्टया साफ है कि बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए एक आपराधिक षड्यंत्र रचा गया. 10 मई 2022 को पटियाला हाउस कोर्ट ने फारुख अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शब्बीर शाह, मसर्रत आलम, मोहम्मद यूसुफ शाह, आफताब अहमद शाह, अल्ताफ अहमद शाह, नईम खान, मोहम्मद अकबर खांड़े, राजा मेहराजुद्दीन कलवाल, बशीर अहमद भट्ट, जहूर अहमद शाह वटाली, शब्बीर अहमद शाह, अब्दुल राशिद शेख और नवल किशोर कपूर सहित अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए थे.
आरोप पत्र में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ भी दायर किया गया था, जिन्हें मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है.
ये भी पढ़ें: AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल के आचरण पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…