लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद तारिक रहमान के खिलाफ दर्ज FIR रद्द की, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ दाखिल प्राथमिकी को रद्द कर दिया, जिसके बैग से वर्ष 2021 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान की जांच के दौरान गोला बारूद का एक जिंदा राउंड बरामद हुआ था.

जस्टिस संजीव नरूला ने पाया कि आरोपी मोहम्मद तारिक रहमान को बरामद कारतूस के बारे में पता नही था. यह अनजाने में उसके सामान में रह गया था. लेकिन अदालत ने रहमान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कहा कि उसकी ओर से अधिक सावधानी बरतकर इस स्थिति से बचाया जा सकता था.

कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी सभी घटनाओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है, चाहे इरादे कुछ भी हो. आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत याचिकाकर्ता की ओर से चूक का स्वाभाविक परिणाम था. इस स्थिति में आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाता है. साथ ही न्याय के उद्देश्यों को पूरा करने के रूप में याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाना उचित समझता है.

रहमान ने कहा था कि उसे अपने आवास के पास गोला बारूद मिला था. वह वाणिज्यिक पायलट बनने के लिए दक्षिण अफ्रीका में प्रशिक्षण ले रहा था. आज उसके पास वाणिज्यिक विमान पायलट लाइसेंस भी है.

ये भी पढ़ें: Terror Funding Case में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की याचिका खारिज: दिल्ली हाई कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago