देश

MCD Results: क्या केजरीवाल की ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की पॉलिटिक्स AAP पर पड़ी भारी? मुस्लिम बहुल इलाकों में जीते कांग्रेस के उम्मीदवार

Delhi MCD Results: दिल्ली के एमसीडी (MCD) चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं. इसमें आम आदमी पार्टी ने 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी के राज को खत्म कर दिया. लेकिन नगर निगम के चुनावों में मुस्लिम मतदाता ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की. इसके साथ ही कांग्रेस को मात्र 9 सीटें जीत मिलीं है. लेकिन कांग्रेस ने जो 9 सीटें जीतीं है वो ज्यादातर मुस्लिम इलाके हैं.

इस बात ये अब अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या मुस्लिम मतदाता फिर एक बार कांग्रेस की तरफ आस लगा रहा है. या फिर मुस्लिम मतदाताओं ने आप को ये जता दिया है कि सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति उन्हें रास नहीं आने वाली है.

विधानसभा चुनाव में आप को मुस्लिम वोटरों का मिला था साथ

दरअसल, दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनावों में मुसलमानों ने खुलकर आम आदमी पार्टी को वोट दिया था. हालांकि इस बीच बीते कुछ समय से AAP की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है. केजरीवाल पर पिछले कुछ समय से सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति भी करने का आरोप लगता रहा है. उन्होंने नोट पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने की मांग की थी. इसके अलावा जहां ज्यादातर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है वहां दिल्ली दंगों की गूंज सुनाई दी थी. एमसीडी का ये चुनाव दिल्ली दंगों के बाद हुआ पहला चुनाव है. ऐसे में इसे AAP के लिए लिटमस टेस्ट की भी तरह देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें- MCD Elections Results: AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद

आप को ओखला विधानसभा क्षेत्र में लगा झटका

आम आदमी पार्टी का मुस्लिम चेहरा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत पांच पार्षद सीटें आती है. इसमें मदनपुर खादर ईस्ट, मदनपुर खादर वेस्ट, सरिता विहार, अबुल फजल एनक्लेव और जाकिर नगर वार्ड हैं. आम आदमी पार्टी का पूरी तरह से ओखला क्षेत्र की सीटों पर सफाया हो गया है. ओखला की पांच में से दो वार्डों में कांग्रेस जीती है तो दो बीजेपी के खाते में गई हैं. इसके अलावा एक सीट ही आम आदमी पार्टी को मिली है.

कांग्रेस के जीते हुए 9 में से 7 मुस्लिम

दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है. लेकिन इनमें से सात वार्ड मुस्लिम बहुल इलाकों के हैं और सातों पर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

18 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

18 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

18 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

28 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

36 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

37 minutes ago