तुगलक लेन का बीजेपी सांसद ने बदला नाम.
Name Change Politics: देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब और भी कई परिवर्तन नजर आने लगे हैं, चाहे वो यमुना की सफाई हो, कानून-व्यवस्था हो या फिर नाम बदलने की राजनीति. इसी कड़ी में अब दिल्ली की तुगलक लेन सड़क का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तुगलक लेन पर स्थित अपने आवास पर लगी नेमप्लेट पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिख दिया . नेमप्लेट पर नाम बदलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.
नेमप्लेट पर नाम बदलने को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “यह सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई किसी घर में जाता है तो नाम पट्टिका लगा दी जाती है. मैं वहां नहीं गया था, मैंने नहीं देखा था, जब मुझसे उससे संबंधित लोगों ने पूछा कि किस तरह की नाम पट्टिका होनी चाहिए तो मैंने कहा कि आसपास के हिसाब से होनी चाहिए. आस-पास के घरों पर विवेकानंद मार्ग लिखा था और नीचे तुगलक लेन लिखा था, दोनों एक साथ लिखे थे। नेमप्लेट पर आज भी तुगलक लेन लिखा है और सुविधा के लिए विवेकानंद मार्ग लिख दिया है. मैंने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि गूगल पर वह स्थान विवेकानंद रोड आता है, ऐसा इसलिए लिखा है ताकि लोगों को विवेकानंद रोड और तुगलक लेन में भ्रम न हो.
यह भी पढ़ें- दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात, अब बेहद ही सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं, सरकार लागू करने जा रही ये शानदार योजना
उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि सांसद को सड़क का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। ये राज्य सरकार और नगर निकाय का काम है, इसके लिए एक प्रक्रिया होती है.मुझे इसे बदलने का न अधिकार था, न है, न मैंने किया है। सामान्य प्रक्रिया में पेंटर ने वही नाम लिखा होगा जो आस-पास के घरों पर लिखा था, इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने कोई स्थान(का नाम) बदला है.”
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…